सैफई:सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मनाई जा रही जयंती,देशभर से 30 हज़ार से ज्यादा लोग होंगे शामिल, स्मारक का शिलान्यास करेंगे अखिलेश यादव।

एमएस वर्मा (6397329270)

सैफई:सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मनाई जा रही  जयंती,देशभर से 30 हज़ार से ज्यादा लोग होंगे शामिल, स्मारक का शिलान्यास   करेंगे अखिलेश यादव।

सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई जा रही है.नेता जी की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए देश भर से हजारों लोग सैफई में जुटेंगे। कार्यक्रम में 30 हजार से ज्यादा लोगों की आने की संभावना जताई जा रही है। मुलायम सिंह यादव की प्रथम जयंती पर उनकी समाधि स्थल पर का विश्व स्तरीय स्मारक का शिलान्यास सपा प्रमुख अखिलेश यादव करेंगे। जिसको लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी। 8.3 हेक्टेयर में करोड़ों रुपए की लागत से स्मारक तैयार किया जाएगा। स्मारक के शिलान्यास के कार्यक्रम में देश भर के कई नामी लोगों के आने की संभावना है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को स्मारक के शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लिया था।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर करीब 80 करोड़ की लागत से स्मारक बनाए जाने के लिए हाल ही में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस स्मारक के शिलान्यास की घोषणा की थी। इस स्मारक का शिलान्यास सपा प्रमुख अखिलेश यादव पारिवारिक एवं सपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे। शिलान्यास के मौके पर देश भर से समाजवादी लोग सैफई आएंगे। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह 8.3 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। स्मारक में सुगमता के लिए 4.5 एकड़ जमीन पर एक भव्य पार्क और जन सुविधाओं के प्रबंधन की योजना है। इस स्मारक की रूपरेखा में लोक कला की झलक और गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा। म्यूजियम में जमीन से जुड़े हुए भारत के गौरव, महान राजनीतिज्ञ नेताजी की सादगी और गुणवत्ता की भी झलक देखने को मिलेगी।

उत्तर प्रदेश की उर्वरा भूमि पर इस स्मारक का स्वरूप समलंबाकार होगा। जिसमें प्रमुखता से जमीन से जुड़े होने का ध्यान रखते हुए दृश्यावली (लैंडस्केप) दर्शनीय होंगे। लैंडस्केप लोक जीवन से जुड़ी भव्य सामग्री से निर्मित एक रंग पट्टिका इस दृश्यावली में होगी और वास्तुकला में जमीन से जुड़े होने का मुख्य आकर्षण होगा। चारों तरफ एक लंबी दीर्घा का प्रबंध किया गया है जिसमें समाधि स्थल तक पहुंचा जा सकता है। समाधि स्थल भी अनेक दृश्यावलियों की श्रृंखला से दोनों तरफ से सुसज्जित होगा। प्रवेश द्वार से समाधि तक पहुंचने के लिए दृश्यावलियों की श्रृंखला, चौक और प्रांगण होंगे। दोनों तरफ रम्य स्तंभों की योजना है। जिससे दर्शकों को एक सुखद शांतिमय वातावरण की अनुभूति हो।

ट्रस्ट के माध्यम से होगा निर्माण

इसके पार्श्व में एक दृश्यावली, मध्य में एक स्मृति सभागार में होगा। जिसमें नेताजी की एक कांसे की भव्य प्रतिमा होगी। सभागार तक आवागमन के लिए चारों तरफ घास के मैदान होंगे। स्मृति सभागार में दर्शकों को नेताजी को श्रद्धांजलि देने के दौरान मिलने-जुलने और परामर्श करने की अनुमति होगी। इसमें उनके भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी उनसे जुड़ी चीजों और तस्वीरों का संग्रह किया जाएगा। म्यूजियम व पार्क का निर्माण कार्य नेताजी के नाम से बनाए गए ट्रस्ट के माध्यम से निर्माण कार्य किया जाएगा।

समाधि स्थल के पास बनाया गया मंच

इस निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लखनऊ की एक कंपनी ने ली है। जो 22 नवंबर से शुरू किया जाएगा। पूरा स्मारक व पार्क संगमरमर पत्थर से बनकर तैयार किया जाएगा। स्मारक के शिलान्यास कार्यक्रम में इटावा, मैनपुरी, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फिरोजाबाद, सहित प्रदेश के अलावा देश भर से करीब 30 हजार से अधिक लोगों की आने की संभावना है। जिसको लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। नेताजी की समाधि स्थल के पास एक पक्का मंच बनाया गया है। मंच पर एक साथ दो से अधिक लोग बैठ सकेंगे और पूरा महोत्सव ग्राउंड में साफ सफाई की व्यवस्था को जा रही है।

नेता जी का आखिरी समय इटावा का भ्रमण*

नेता जी मुलायम सिंह यादव लंबे समय बाद इटावा वापस आए थे। आखिरी इटावा दौरा 8 अप्रैल 2022 को फर्रुखाबाद, इटावा एमएलसी चुनाव का मतदान करने के लिए इटावा पहुंचे थे। जिसके बाद करीब 7 दिन इटावा रुके थे। नेता जी शहर में भ्रमण पर लंबे समय बाद निकले थे। 12 अप्रैल को इटावा लायन सफारी का भ्रमण करने भी पहुंचे थे। 14 अप्रैल लखनऊ चले गए थे। उसके बाद 10 अक्टूबर 2022 को दिल्ली में नेता जी का निधन हो गया था। 10 अक्टूबर को ही उनका शव सैफई लाया गया था।