इटावा /जसवंतनगर :उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने कछपुरा में यमुना नदी का किया निरीक्षण*

एमएस वर्मा (6397329270)

इटावा /जसवंतनगर :उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने कछपुरा में यमुना नदी का किया निरीक्षण*

आज उपजिलाधिकारी महोदय ने यमुना नदी में बढ़ते हुए पानी को देख कर व समीपवर्ती राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ की आशंका व यमुना नदी के बढ़े हुए जल स्तर को लेकर जसवंतनगर के कछपुरा गाँव में यमुना नदी के जल स्तर का निरीक्षण किया एवं लोगों को बाढ़ से सचेत रहने के लिये कहा ज्ञात है। कि हरियाणा के हथिनीकुंड से जो लाखो क्युसेक पानी छोड़ा गया है इस वजह से युमना नदी निरंतर उफान के साथ बढ़ रही है। यमुना नदी की तलहटी से सटे हुए गाँव जिन पर इनका असर देखा जा सकता है। इन्ही कारण वश उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने कछपुरा स्थित यमुना नदी पर निरीक्षण किया।

एव अधीनसथों को भी जल स्तर बढ़ने के कारण से जो भी वीमारियां होती हो उन सबसे निपटने के लिये  दवाइयों की भी उचित व्यवस्था करने के भी आदेश दिये.

इसके साथ साथ जिन गाँवों मे आयुष्मान कार्डों के बनाने के लिये कैम्पो की व्यवस्था की गईं थी  उन कैम्पो की भी समीक्षा की।