इटावा/जसवंतनगर: विकासखंड जसवंतनगर के अंतर्गत बम्बा व रजवाहों की साफई कार्य चल रहा है।
एमएस वर्मा

जसवंतनगर: विकासखंड जसवंतनगर के अंतर्गत बम्बा व रजवाहों की साफई कार्य चल रहा है। हकीकत यह है कि मजदूरों को रोजगार न देकर जेसीबी मशीनों से यह कार्य करवाया जा रहा है। यह कार्य गारामपुर रजवाहा समिति और सिंचाई विभाग से करवाया जा रहा है। वहीं इस कार्य कराने में रजवाह समिति अध्यक्ष को सिंचाई विभाग की ओर से इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने पर गोलमोल जवाब मिलता है।
ग्राम बलरई मार्ग पर स्थित बंबा सफाई कार्य पूरा कर दिया गया है मगर यहीं रजवाह में चल रहा है। मौके पर यह कार्य ग्रामीणों की ओर से मनरेगा से बताया गया है जबकि हो जेसीबी से रहा है। यह कार्य समिति व सिंचाई विभाग से हो रहा है लेकिन मौके पर विभाग का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। लेकिन मनरेगा मजदूरों द्वारा कार्य नहीं हो रहा है। उक्त रजवाहा समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह व सचिव आलोक कुमार उपाध्याय ने बताया है कि रजवाहा में जेसीबी मशीन से सफाई कार्य किया जा रहा है लेकिन इसको किसके द्वारा कराया जा रहा है। मनरेगा मजदूरों द्वारा करवाना चाहिए। लेकिन यह कार्य उनके संज्ञान में नहीं है। विभाग द्वारा उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई।